गुरुद्वारा श्री गुरु रामदास सिंह सभा में कीर्तन सुनती संगत। स्रोत : गुरुद्वारा
- फोटो : संवाद
पानीपत। गुरुद्वारा श्री गुरु रामदास सिंह सभा मॉडल टाउन में पांचवें गुरु गुरु अर्जुन देव के प्रकाश पर्व पर कीर्तन दरबार सजाया। संगत ने गुरु ग्रंथ साहिब के दर्शन कर अरदास लगाई।
रागी जत्था गुरप्रीत सिंह (शिमला वालों) ने गुरबाणी कीर्तन से संगतों को निहाल कर दिया। उन्होंने कहा कि गुरुओं ने देश और धर्म की खातिर अपनी जान न्यौछावर कर दी। हमें उनके बताए रास्ते और शिक्षाओं को अपनाना चाहिए। मंच संचालन सचिव हरविंदर सिंह लाडी ने किया। उन्होंने बताया कि गुरु अर्जुन देव ने अपना सारा जीवन सेवा और भक्ति में लगाया। उनको गर्म तवी पर बैठाया गया तो उनके मुख से निकला, तेरा किया मीठा लागे। उन्होंने धर्म के लिए अपनी कुर्बानी दी। इस मौके पर प्रधान हरचरण सिंह धम्मू, खजांची कुलवंत सिंह, विक्रम जीत सिंह, हरजिंदर सिंह दिलावरी, सरबजीत सिंह अरविंद सिंह व रजिंदर सिंह मौजूद रहे।