पहलवान राधिका का स्वागत करती फाउंडेशन अध्यक्ष रंजीता कौशिक। संवाद
इसराना। राधिका ने 13 से 21 सितंबर तक अल्जीरिया में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेकर चोटिल होने की स्थिति में हार का सामना करना पड़ा था। उनका हौसला बढ़ाने के लिए फैला उजियारा फाउंडेशन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर पहलवानी की पहचान बनाने वाली महिला पहलवान राधिका जागलान और उनके परिवार व कोच ओम जागलान का बुआना लाखु गांव में स्वागत किया। कार्यक्रम के आयोजक कोच नरेंद्र मलिक ने बताया कि राधिका चोट के कारण पदक जीतने से चूक गई थी। कार्यक्रम में फाउंडेशन की अध्यक्ष रंजीता कौशिक, कोच नरेंद्र मलिक, आकाश मलिक और सरपंच प्रतिनिधि बाल पहलवान मौजूद रहे। संवाद