फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बांके बिहारी मंदिर में होगा राधा रानी का अभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। राधाष्टमी को लेकर शहर के मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अंसल स्थित बांके बिहारी मंदिर में राधा रानी का अभिषेक किया जाएगा। फिर उनका भव्य शृंगार किया जाएगा।बांके बिहारी मंदिर के सेवक चमनलाल गुप्ता ने बताया कि राधाष्टमी पर मंदिर और दरबार को विशेष रूप से सजाया जाएगा। इसके लिए कोलकाता से विशेष फूल मंगाए गए हैं। अभिषेक के बाद राधा रानी को भोग लगाया जाएगा और बधाई उत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। वे राधा रानी के दर्शन कर परिवार की सुख-शांति के लिए पूजा-अर्चना करेंगे। शहर के अन्य मंदिरों में भी राधाष्टमी पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें