पानीपत। राधा अष्टमी महोत्सव के लिए शहर के लगभग सभी मंदिर सजकर तैयार हो चुके हैं। महोत्सव का शुभारंभ रविवार से होगा। मुख्य रूप से इसके लिए वार्ड-सात स्थित श्री राम मंदिर धाम, उग्राखेड़ी गांव के पास स्थित राधा मंदिर और एल्डिको स्थित मंदिर में राधा अष्टमी महोत्सव का धूमधाम से आयोजन किया जाएगा। इसके लिए मंदिर सजकर तैयार हो चुके हैं।
वार्ड-सात स्थित श्री सनातन धर्म राम मंदिर सभा और भारतीय महावीर दल के संयुक्त तत्वावधान में राधा अष्टमी महोत्सव का शुभारंभ रविवार को शाम सात बजे श्री राम मंदिर धाम में होगा। प्रधान कृष्ण लाल जुनेजा ने बताया कि महोत्सव में भजन गायक राधा वल्लभ सत्संग परिवार से रवि आहूजा रहेंगे जो अपनी मधुर धुन से श्रद्धालुओं को भजन सुनाकर भाव-विभोर करेंगे। महोत्सव में मुख्यातिथि अशोक गुलाटी और उमा गुलाटी होंगे। महोत्सव के लिए मंदिर सजकर तैयार हो चुका है। संवाद