फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कव्वालियो से गूंजी कलंदर दरगाह

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बू अली शाह मस्त कलंदर, तेरे दर पर मैं वारी-वारी जावां... और दमा दम मस्त कलंदर...समेत कई कव्वालियों से दरगाह कलंदर साहब का प्रांगण गूंज उठा। देर शाम को शुरू कव्वाली में देशभर से पहुंचे कई कव्वालों ने एक से बेहतर एक कव्वाली की प्रस्तुति दी। अतिथियों व अन्य लोग कव्वाली सुनकर मस्त हो गए।
विज्ञापन

शनिवार को मौका रहा दरगाह हजरत शाह शरफुदीन बू अली शाह कलंदर नोमानी के 725वें उर्स मुबारक के दूसरे दिन का। दिन के समय देशभर से पहुंचे जायरीनों ने चादर और गुल पोशी की और मत्था टेककर अपनी मन्नत मांगी। दरगाह में पूरा दिन जायरीनों का तांता लगा रहा। देर शाम करीब सवा नौ बजे कुरान साहब का स्वागत किया। मुख्यातिथि हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक जाकिर हुसैन मुख्यातिथि रहे। हरियाणा वक्फ बोर्ड के संपदा अधिकारी मोइनुदीन काजी और दरगाह के इमाम मोहम्मद जावेद ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि दुनिया में ढाई कलंदर हुए हैं। इनमें एक कलंदर पानीपत में हैं। सालाना उर्स में कलंदर साहब को अरदास लगाने से हर मन्नत पूर्ण होती हैं। प्रदेश ही नहीं देश व कई दूसरे मुल्कों से लोग दरगाह में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें