फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ढाबे में फंदे से लटका मिला पुष्पा राज का शव

Sun, 05 Apr 2026 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना चांदनी बाग क्षेत्र के सेक्टर-25 में युवक पुष्पा राज (18) ने शुक्रवार रात को ढाबे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब साथी कर्मी उठे तो पुष्पा राज का शव फंदे पर लटका मिला। साथ में काम करने वाले साथी ने बताया कि पुष्पा एक युवती से फोन पर बात करता था। कुछ दिन से अनबन होने के कारण वह तनाव में था।
विज्ञापन

थाना चांदनी बाग प्रभारी संदीप ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 8 बजे सूचना मिली कि सेक्टर-25 में एक ढाबे के अंदर काम करने वाले युवक ने फंदा लगा लिया है। सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में पता चला कि मूल रूप से यूपी के कौशांबी जिले के रहने वाले पुष्पा राज सरोज काफी समय से ढाबे पर काम करते था। रात को वहीं पर सो जाता था। शुक्रवार रात को वह काम खत्म करने के बाद सो गए। सुबह जब उनके साथी उठे तो ढाबे के एक कोने में पंखे पर फंदे से पुष्पा का शव लटका देखा। पुष्पा राज के फूफा आकाश ने पुलिस को बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान था, जिस कारण फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बयान दर्ज कर पंचनामे की कार्रवाई की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें