फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापिका का पर्स छीना, टीचर घायल

Thu, 26 Sep 2013 12:19 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत के सेक्टर-11/12 झपटमार एक टीचर का पर्स छीनकर फरार हो गए। टीचर रिक्शा से नीचे गिरने पर घायल हो गई। उसको शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया।
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पर्स में रखे थे तीन हजार, मोबाइल और सोने की बाली रखी थी। हुडा सेक्टर-12 स्थित एक सीबीएसई स्कूल की टीचर सीमा जुनेजा इंसार बाजार से अपने घर जा रही थी। जैसे ही रिक्शा चालक ने सेक्टर-11/12 की मुख्य सड़क से घर की तरफ मुड़ी तो उसी समय मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उसका पर्स झपट लिया। उसने पर्स को छुड़ाने का प्रयास किया और रिक्शा से नीचे गिर गई।

इससे टीचर चोटिल हो गई। उसके चिल्लाने पर आसपास के लोग वहंा पर जमा हो गए और झपटमारों को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन वे उनको पकड़ नहीं सके। परिजन सूचना मिलने पर वहां पहुंचे और उसको नजदीक ही एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां पर उसके पेट पर कई टांके लगाए। राकेश जुनेजा ने बताया कि उसकी पत्नी सीमा जुनेजा के पर्स में तीन हजार रुपये, सोने की छोटी बाली व मोबाइल था। उन्होंने पुलिस को इसकी लिखित शिकायत दे दी है। पुलिस ने शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें