फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दूसरे दिन भी नमी के कारण नहीं हुई खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। अनाज मंडी में शनिवार को दूसरे दिन भी गेहूं खरीद नहीं हो पाई है। एजेंसियों द्वारा गेहूं में नमी बताकर खरीद नहीं की जा रही है। जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही उन्हें सारी रात जागकर गेहूं की पहरेदारी करनी पड़ रही है। साथ ही उन्हें कोई सुविधा प्रदान नहीं की जा रही है। जिससे उन्हें परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

एजेंसी हैफेड सुशील कुमार ने गेहूं में मशीन से जांच करने के बाद नमी बताकर खरीदने से मना कर दिया हैं। किसान सुखाल, सोमदत्त, राम धन, बलकार, सुंदरपाल, नरेश, मोहनलाल ने बताया कि दो दिनों से मंडी में गेंहू लेकर आए हुए है। मगर नमी के कारण खरीद नहीं हो पा रही है। पिछले दो दिनों से मंडी में दिनरात गेहूं का पहरा दे रहे है।
मार्किट कमेटी विभाग के अधिकारियों ने एक दो दिन में गेहूं सूखने के बाद खरीदने का आश्वासन दे रही है। सरकार व विभाग ने एक अप्रैल से मंडियों में गेंहू खरीद करने के दावे किए जा रहे है। मार्किट कमेटी विभाग के सचिव इंचार्ज प्र‎दीप का कहना है कि अभी गेहूं में नमी होने के कारण उसकी खरीद नहीं हो पा रही है। जिससे किसानों को परेशानी हो रही है। इसके लिए किसानों को घर से ही गेहूं को सुखाकर लाने की हिदायत दी जा रही है। जिससे उनका समय खराब न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें