फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रबी फसलों की खरीदारी एक अप्रैल से होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एक अप्रैल से रबी की फसलों की खरीद शुरू होगी। इसके लिए जिलाधीश डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने मंडियों में व्यवस्था बनाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। साथ ही अधिकारियों की मंडी में ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिकारी मंडियों में हर रोज फसल की खरीद को सरल बनाने के लिए सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराना सुनिश्चित करेंगे। वाहनों के आवागमन और फसलों की खरीद करवाना भी सुनिश्चित करेंगे। सभी अधिकारी आढ़ती एसोसिएशन, मार्केट कमेटी सचिव के साथ बैठक करना सुनिश्चित करेंगे। मंडियों में बारदाना, तिरपाल, इलेक्ट्रॉनिक भार मापक, झरना, कैरेट, जल, शौचालय आदि की व्यवस्था भी करेंगे। मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर आने वाली शिकायतों और समस्याओं का समाधान कृषि और मार्केट कमेटी के अधिकारियों की उपस्थिति में करेंगे।
पानीपत अनाज मंडी में नोडल ऑफिसर एसडीएम ब्रह्मप्रकाश को लगाया है। नायब तहसीलदार सौरभ कुमार व कानूनगो विजेंद्र सिंह को सहायक नोडल अधिकारी लगाया है। जीएम रोडवेज विक्रम कंबोज व कानूनगो इरफान अली को बाबरपुर मंडी, एमडी शुगर मिल और नायब तहसीलदार अमित माथुर व कानूनगो महेंद्र मतलौडा मंडी में लगाया है। समालखा मंडी में नोडल अधिकारी एसडीएम अमित कुमार व नायब तहसीलदार बलवान सिंह व कानूनगो राजेश कुमार को लगाया है। बीडीपीओ बापौली शक्ति सिंह व कानूनगो राजेश व कानूनगो नरेश कुमार सनौली, बबैल बापौली मंडी, नोडल ऑफिसर इसराना एसडीएम आशीष वशिष्ठ, इसराना नायब तहसीलदार अस्तित्व पाराशर व कानूनगो कुलविंद्र को इसराना, नौल्था व उरलाना मंडी तथा कानूनगो महावीर को अहर छिछड़ाना मंडी में नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें