फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम शहर में बनाएगा सार्वजनिक शौचालय, नहीं होगी दिक्कत

Thu, 10 Nov 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर वासियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के प्रयास शुरू हो गए हैं। नगर निगम शहर में फाइव सीटर सार्वजनिक शौचालयों को निर्माण करवाएगा। शौचालय के निर्माण के लिए नगर निगम ने वार्डों शहर में सात जगहों को चिह्नित किया है। वार्डों में  शौचालय निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिए गए है। टेंडर खुलने के बाद सप्ताह भर के अंदर वर्क आर्डर जारी कर दिए जाएंगे। इसके बाद ठेकेदार इनका निर्माण शुरू करा देगा। निगम ने शहर में मोबाइल शौचालय की सुविधा भी उपलब्ध करवाएगा। मोबाइल शौचालय शहर के प्रत्येक वार्ड में पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन


शहर में लंबे से समय शौचालय निर्माण की मांग की जा रही है। इसके निर्माण के लिए बाजार एसोसिएशन और पार्षदों ने कई बार नगर निगम अधिकारियों से मांग भी की। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने शौचालय निर्माण की योजना तैयार करते हुए वार्डों में सात जगह फाइव सीटर शौचालय वार्ड-11 में बत्तरा कालोनी रिफाइनरी रोड, वार्ड-23 में, वार्ड-17, वार्ड-19 में, वार्ड-18, वार्ड-21 में हाली पार्क, वार्ड-21 में रामलाल चौक, वार्ड-21 में इंदरा कॉलोनी में बनाए जाएंगे। अन्य वार्डों में भी शौचालय निर्माण के लिए जल्द ही टेंडर लगाए जाएंगे।

करीब एक करोड़ के टेंडर किए जारी
नगर निगम ने वार्ड-एक से आठ में शौचालय निर्माण के लिए करीब एक करोड़ के टेंडर जारी किए हैं। छह वार्डों में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया जाएगा। अन्य वार्डों में भी शौचालय बनवाएं जाएंगे।
विज्ञापन


वार्डों में एक माह के अंदर पूरे कर दिए जाएंगे शौचालय
नगर निगम ने छह वार्डों में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य करीब एक माह के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। दो सप्ताह बाद टेंडर खोले जाएंगे। इसके बाद वर्क आर्डर जारी कर दिए जाएंगे। वर्क आर्डर मिलने के बाद ठेकेदार काम शुरू कर देगा।
नगर निगम शहर में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करवाया जाएगा। छह वार्डों में फाइव सीटर शौचालय के लिए टेंडर लगा दिए गए हैं। शौचालय बनने से स्वच्छ वातावरण और लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

एनडी वश्ष्ठि, नगर निगम पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें