पानीपत। कंप्यूटर लैब अटेंडेंट कर्मचारियों को चार माह से वेतन नहीं मिला है। इसके लिए कर्मचारियों ने शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया है। नाराज कर्मचारी 16 अक्तूबर को शिक्षा मंत्री की कोठी का घेराव करेंगे। कंप्यूटर लैब अटेंडेंट कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र प्योत और प्रदेश महासचिव सुनील राणा ने बयान जारी कर कहा कि कंप्यूटर लैब अटेंडेंट 14 वर्षों से प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में सेवाएं दे रहे हैं। प्रदेश सरकार के नियमों के तहत कंप्यूटर लैब अटेंडेंट कर्मचारियों की भर्ती सीडेक मोहाली की परीक्षा देकर मेरिट के आधार पर हुई थी। विडंबना है कि राजकीय विद्यालयों में कंप्यूटर की शिक्षा देने वाले कर्मचारी आज भी नाममात्र के वेतन पर काम करने को मजबूर हैं। संवाद