फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बाबा साहब अंबेडकर पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में किया प्रदर्शन

Mon, 27 Oct 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
जीटी रोड लाल बत्ती पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का पूतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। पार्टी 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। जिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार को लाल बत्ती चौक स्थित कांग्रेस भवन के बाहर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल का हाल ही में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर पर की गई अभद्र व असंवेदनशील टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने लाल बत्ती चौक पर उनका पुतला फूंका।
विज्ञापन

कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रमेश मलिक ने इसकी अगुवाई की। विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समाज सेवियों व युवाओं ने भाग लेकर बाबा साहब के सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद की। जिलाध्यक्ष रमेश मलिक ने कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर भारतीय संविधान, सामाजिक न्याय और समानता के सर्वोच्च प्रतीक हैं। उनके सम्मान पर चोट करने वाला कोई भी व्यक्ति जनता के कटघरे से बच नहीं सकता। बाबा साहब के विचार और संविधान इस देश की आत्मा हैं। जिसने भी इन मूल्यों को चोट पहुंचाने की कोशिश की है। कांग्रेस परिवार लोकतांत्रिक तरीके से उसका कड़ा विरोध करेगा। इस मौके पर कांग्रेस नेता सचिन कुंडू, कंवर सिंह छौक्कर, दीपक खटकड़, खुशीराम जागलान, धर्मपाल गुप्ता, शशि लुथरा, अंजू छौक्कर, सतपाल वाल्मीकि, बलवान वाल्मीकि, नरेंद्र भिवान एडवोकेट, प्रियांश मलिक व दीपक मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें