इसराना। एचएसईबी वर्कर यूनियन ने शुक्रवार को इसराना सब डिवीजन में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में सरकार व बिजली निगम अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शन की अगुवाई सब यूनिट प्रधान राकेश कुमार ने की। संचालन सब यूनिट सचिव प्रदीप मलिक ने किया।
यूनिट चेयरमैन धर्मपाल खर्ब व यूनिट प्रधान तेजवीर कालिया ने कहा कि सरकार द्वारा शुरू की गई ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी कर्मचारियों के हित में नहीं है। यूनियन द्वारा पॉवर हाउस परिसर में 16 दिसंबर तक सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जारी रहेगा। निगम मैनेजमेंट, एसीएस पॉवर व प्रदेश सरकार के खिलाफ ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। प्रदीप कुंडू, सुरेंद्र जागलान, रमेश फोरमैन, नीरज कुंडू आदि माैजूद रहे।