फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शहर में 13 नए पेट्रोल पंप लगाने का प्रस्ताव, सबसे ज्यादा मॉडल टाउन में

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहरी क्षेत्र में 13 नए पेट्रोल पंप लगाने का प्रस्ताव है। इनमें सबसे अधिक पॉश एरिया मॉडल टाउन में लगाने की तैयारी है। स्थानीय लोग खुद इसके लिए आगे आ रहे हैं। अब से पहले छह लोगों ने कंपनी के अधिकारियों से संपर्क साधा है, जबकि यहां पहले से ही छह पेट्रोल पंप मॉडल टाउन के अंदर और इसके चारों तरफ हैं। जबकि पांच पेट्रोल पंप थोड़ा हटकर हैं।
विज्ञापन

पेट्रोलियम मंत्रालय ने देश में करीब 58 हजार नए पेट्रोल पंप लगाने का प्रस्ताव जारी किया है। इसके अंतर्गत प्रदेश में करीब 9700 पंपों का प्रस्ताव है। पानीपत शहर में इनकी संख्या 13 है। अब तक शहर में 44 और जिले में 123 पेट्रोल पंप हैं। अकेले मॉडल टाउन और उसके आसपास ही 11 पेट्रोल पंप हैं। तीन पेट्रोल पंप असंध रोड, दो पेट्रोल पंप जाटल रोड, तीन पेट्रोल पंप रिफाइनरी बाईपास रोड, एक पंप असंध रोड नहर और एक पुराना कोर्ट रोड पर स्थित है।
पेट्रोल पंप लगाने के लिए कई नियम हैं। इसके तहत पेट्रोल पंप घनी आबादी, शिक्षण संस्थान से दूर होना चाहिए। इसके अलावा इसके आसपास होटल, ढाबा, ईंट भट्ठा या किसी प्रकार का ज्वलंत पदार्थ का काम नहीं होना चाहिए। बिजली की लाइन पंप से दूर हों और मुख्य सड़क से थोड़ा हटकर लगाना चाहिए।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप घाटे का सौदा बन गया है। नए लोगों को पेट्रोल पंप देना एक तरह से फंसाने वाला होगा। देशभर में 58 हजार नए पेट्रोल पंप लाना इस व्यवसाय को कुचलने वाला होगा। वे 23 को जंतर-मंतर पर इन सब मांगों को लेकर धरना देंगे। इसके बाद आगामी संघर्ष का निर्णय लेंगे।
संजीव चौधरी, प्रदेशाध्यक्ष, पेट्रोलियम डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा।


नए पंप लगाने का काम कंपनी का होता है और प्रशासन से इनकी परमिशन होती है। विभाग इसके बाद की कार्रवाई रहती है। वे नियमों का पालन कराने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

आदित्य कौशिक, नियंत्रक, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें