फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गुरु रविदास की जयंती पर कार्यक्रम का किया आयोजन

Mon, 02 Feb 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
मेयर कोमल सैनी को सम्मानित करते सभा के सदस्य। सभा
विज्ञापन
पानीपत। संत शिरोमणि रविदास महाराज की 649 वीं जयंती पर रविदास सभा द्वारा रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शोभायात्रा, सत्संग और भंडारे का आयोजन किया गया। विधायक प्रमोद विज व पार्षद नवल जिंदल ने शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा के दौरान कई प्रकार की झांकियां मुख्य आर्कषण का केंद्र बनी। समालखा से राममेहर भजन मंडली द्वारा सत्संग में भजनोंं की प्रस्तुति दी गई। सत्संग के दौरान मेयर कोमल सैनी, पार्षद अजीत कुमार और अन्य व्यक्तियों ने भाग लिया। सभा के प्रधान संदीप पूनिया की देखरेख में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सचिव कृष्ण लाल पूनिया, गौरव पूनिया, इंदू पूनिया, सरोज, कांता और सुनिता मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें