संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पट्टीकल्याण में शनिवार को परीक्षा की तैयारी से संबंधित विशेष कार्यक्रम किया गया, इसमें विषय विशेषज्ञ ने आत्मविश्वास, नियमित अध्ययन और समय प्रबंधन की आवश्यकता पर जोर दिया। डायट पानीपत के सहायक प्राध्यापक अजय अंतिल ने कहा कि अब बोर्ड की परीक्षाएं भी होनी हैं। हर विद्यार्थी परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ पास होने की उम्मीद में रहता है, इसके लिए लगातार प्रयास भी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी नियमित पढ़ाई करने के साथ समय का प्रबंधन करें, इसके साथ खुद में विश्वास लेकर आएं। सभी बच्चे अपनी पढ़ाई सकारात्मक सोच के साथ और समय का प्रबंध करके करें ताकि सफलता प्राप्ति में कोई दिक्कत नहीं होगी। विद्यालय की प्रधानाचार्य पूजा राठी ने कहा कि विद्यार्थियों में उत्साह के साथ अपनी परीक्षा की तैयारी करनी है। उनके प्रयास सफल जरूर होंगे।