फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारायण साईं का प्रोडक्शन वारंट आज

Thu, 20 Aug 2015 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
यौन शोषण के मामले में फंसे कथावाचक आसाराम के बेटे नारायण साईं के खिलाफ मामले में मुख्य गवाह महेंद्र चावला पर हुए हमले वाले स्थान पर गांव सनौली खुर्द में आईजी की ओर से गठित पुलिस टीम सोनीपत ने घटना स्थल का दौरा किया और महेंद्र चावला से भी पूछताछ की।
विज्ञापन


टीम के निरीक्षक संदीप कुमार टीम के साथ पहुंचे। महेंद्र चावला ने टीम निरीक्षण संदीप कुमार से मिलकर उन पर हमलावरों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की। वहीं वीरवार को आरोपी नारायण साईं का पुलिस प्रोडक्शन वारंट लगा है।

नारायण साईं को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाने के बारे में पुलिस के पास अभी तक कोई सूचना नहीं मिली। इससे पहले भी दो बार आरोपी नारायण साईं को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर पानीपत में आना था, मगर वह नहीं आ सका।
विज्ञापन


ये है मामला
बता दें कि 13 मई को महेंद्र चावला को घर में घुसकर दो बाइक सवार बदमाशों ने गोली चलाकर जख्मी कर दिया था।

जख्मी महेंद्र चावला को पानीपत के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था। 21 मई को महेंद्र चावला अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अपने बड़े भाई तिलक चावला और देवेंद्र चावला के पास रहने लगा था।

महेंद्र चावला की सुरक्षा के लिए पांच पुलिस कर्मी 24 घंटे तैनात किए हैं। वहीं, आईजी की ओर से गठित पुलिस टीम निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि महेंद्र चावला की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं। साथ ही पुलिस ने घर के आसपास गश्त बढ़ा दी है।
विज्ञापन


अब नारायण साईं को 20 अगस्त को प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाना है। अभी तक उनके आने की सूचना उनके पास नहीं है। नारायण साईं के आने का पता सुबह ही लग पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें