पानीपत। जिले की मंडियों में गेहूं की आवक के साथ खरीद भी तेज कर दी गई है। एजेंसियां फिलहाल एक या दो दिन पहले लाए गेहूं को खरीदने पर ध्यान दे रही हैं। किसानों की साथ के साथ लाई गेहूं खरीदने में एजेंसियां हिचक रही हैं। जिले में अब तक 78720 क्विंटल गेहूं मंडियों की आवक हुई है। इसमें से 37650 क्विंटल की खरीद की गई। कमेटी अधिकारियों की माने तो 1321 किसान गेहूं लेकर पहुंचे हैं। इनमें से 628 किसानों की गेहूं की खरीद की है।
गेहूं की सरकारी खरीद का बुधवार को 10वां दिन रहा। सुबह ही गेहूं की आवक तेज हो गई। पानीपत, बाबरपुर, समालखा, मतलौडा व सनौली मंडी में पहले से गेहूं की खरीद की जा रही थी। बुधवार को इसराना मंडी में भी गेहूं की खरीद शुरू की गई। मंडियों में देर शाम तक खरीद की गई। बुधवार को लाए गेहूं में भी 17 से 20 प्रतिशत तक नमी मिली। एजेंसियों ने दो दिन पहले लाए गेहूं की खरीद की। यह खरीद देर शाम तक चलती रही। बुधवार शाम तक जिले की मंडियों में 1321 किसान 78720 क्विंटल गेहूं लेकर पहुंचे। यहां 628 किसानों की 37650 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई।
गीली गेहूं को सुखाने के लिए श्रमिक लगातार काम कर रहे हैं। ट्राली से ढेर उतरते ही उसकाे फैला दिया जाता है। इसके पूरा दिन गेहूं धूप में फैला रहता है। इसके बाद शाम को गेहूं इकट्ठा कर ढेरी में लगा दिया जाता है। इसके अगले दिन इसकाे फिर से फैला दिया जाता है। शाम तक नमी कम होने पर एजेंसी खरीद कार्य करती हैं। गेहूं को इकट्ठा करने और फैलाने में किसान भी बराबर पसीना बहा रहे हैं। वे अपनी मेहनत के एक दाने को भी जाया नहीं जाने देते।
वर्जन :
मंडियों में खरीद कार्य तेज कर दिया गया है। किसानों को भी गीला गेहूं मंडी में न लाने की अपील की जा रही है। मंडियों में 78720 में से 37650 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। मंडियों से जल्द ही गेहूं का उठान भी शुरू कर दिया जाएगा।
आदित्य कौशिक, नियंत्रक, खाद्य एवं आपूर्ति विभााग।