बापौली। डाडोला रोड स्थित शिव शक्ति स्पिनर मिल में बुधवार अल सुबह करीब साढ़े पांच बजे अचानक आग लग गई । मिल में आग लगते ही फैक्ट्री के मजदूरों ने इसकी जानकारी फैक्ट्री के मालिक आनंद मित्तल को फोन पर दी। वहीं इसकी सूचना फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को दी। तीन गाड़ियों मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया । फैक्ट्री में आग लगने से गोदाम में रखा हुआ माल जलकर राख हो गया । फैक्ट्री के मालिक आनंद मित्तल ने बताया कि आग लगने के से फैक्ट्री में भारी नुकसान हुआ है। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक मिल के गोदाम में रखा माल जल कर राख हो गया ।