फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रामलला मंदिर की प्रथम स्थापना दिवस निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। हिंदू जन जागृति मंच ने बुधवार को अयोध्या के रामलला मंदिर की स्थापना को लेकर शोभायात्रा निकाली। यात्रा गांधी आदर्श कालेज से शुरू होकर चुलकाना रोड, रेलवे रोड और सर्विस रोड से होते अनाज मंडी पहुंची। जहां भंडारे का आयोजन किया। शोभायात्रा में शहर के विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के लोगो ने भाग लिया।
विज्ञापन

मंच के अध्यक्ष विकास छौक्कर व उपाध्यक्ष पंडित सूरत सिंह किवाना ने बताया कि 22 जनवरी, 2023 को अयोध्या में भगवान श्रीराम का प्राण प्रतिष्ठा हुआ था। यह सनातनियों के लिए पवित्र दिन हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम राम हमारे आदर्श है। उनकी सत्य, निष्ठा और भ्रातृत्व हमारे लिए प्रेरणा के स्त्रोत हैं। गुरुनानक गुरुद्वारा के प्रधान जगतार सिंह ने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श जगजाहिर हैं। उन्होंने पिता के वचन का पालन करते हुए 14 वर्ष का वनवास सीता और भाई लक्ष्मण के साथ काटा। छोटे भाई को राज्य सौंप दिया । शोभायात्रा में लोग भगवान श्रीराम के जयकारे लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें