फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बस की इंतजार में खड़े युवक पर लाठी डंडों, चाकू से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नए बस स्टैंड पर बस के इंतजार में खड़े एक युवक पर कई युवकों ने लाठी डंडों, चाकू इत्यादि से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। जिससे पीड़ित बेहोश हो गया। जिसे उसके साथियों ने अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की शिकाय पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में निखिल वासी बिहोली ने बताया कि वह 12 जून शाम साढ़े चार बजे घर जाने के लिए सिवाह बस अड्डा पर बस के इतंजार में खडा था। तभी सन्नी गवालड़ा, निक्का उर्फ पहलवान निवासी पानीपत, मोहित निवासी बडौली, अमन पट्टीकल्याण, पारस उर्फ प्रधान अन्य 7-8 लडकों को साथ लेकर आए और उस पर चाकू, गुपती और बेल्ट डंडों से हमला कर दिया। सन्नी ने उसके सिर में चाकू मारा मोहित व निक्के ने उसे गुपती मारी। पारस ने उसे बेल्ट से मारा विकास ने उसे डंडे से मारा। बाकी अन्य लड़कों ने उसके साथ मार पिटाई की। जिससे उसके काफी चोटें आई हैं। चोटों के कारण उसने अपना होश खो दिया। उसके दोस्तो ने उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें