फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंसल में समस्याएं बनी विवाद का कारण, दो गुटों में तनातनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अंसल सुशांत सिटी में मूलभूत सुविधाएं न मिलने से पैदा हो रही समस्याओं पर दो गुट आमने-सामने आ गए हैं। एक तरफ बिजली, पानी, सफाई, सीवर की व्यवस्था न मिलने से परेशान करीब 150 लोग हैं और दूसरी तरफ आरडब्ल्यूए प्रधान एवं उनके साथी हैं, जिन्होंने कई असंल निवासियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत करने वाले लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर सोमवार को अंसल के दोनों गुट एसपी शशांक आनंद से भी मिले। दोनों तरफ की समस्याएं सुनने के बाद एसपी ने डीएसपी को जांच सौंपते हुए निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया है। वहीं, दोनों गुट अपने को सही व दूसरे को गलत बता रहे हैं।
विज्ञापन

यहां से शुरू हुआ मामला, जो विवाद में बदला
अंसल में बिजली न मिलने से परेशान लोगों ने हंगामा करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि जब वे हर महीने लाखों रुपये मेंटनेंस के नाम पर देते हैं तो उन्हें सुविधाएं क्यों नहीं मिल पा रहीं। इसके बाद अंसल निवासी डीसी व ग्रामीण विधायक से भी मिले। उन्होंने मांग रखी कि अंसल को नगर निगम के अधीन कर दिया जाए और लोगों को सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। इसके साथ हस्ताक्षर अभियान चला आरडब्ल्यूए को भंग करने का भी फैसला किया गया।
इसके बाद अंसल प्रधान सुरेश गुंबर ने अंसल के ही कुछ लोगों पर आरोप लगाया कि उन्होंने रात के समय उनके घर पर हमला किया है। उपप्रधान के साथ मारपीट की है। उन्होंने पुलिस को शिकायत भी दी है। वहीं, इस शिकायत के विरोध में अंसल निवासी एसपी से अपनी गुहार लगाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रधान सुरेश के सभी आरोप बेबुनियाद हैं। वे सिर्फ हस्ताक्षर अभियान चलाकर आरडब्ल्यूए को भंग करना चाहते थे। दोनों पक्षों को सुनकर एसपी ने डीएसपी को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन

आरोप बेबुनियाद, अगर कसूरवार हैं तो कार्रवाई करे पुलिस
प्रधान सुरेश गुंबर ने मेरे समेत कई लोगों के खिलाफ पुलिस में झूठी शिकायत दी है। हम सिर्फ मूलभूत सुविधाएं न मिलने पर प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं, हस्ताक्षर अभियान चला आरडब्ल्यूए को भंग करना चाहते थे। इसे लेकर हम डीसी व ग्रामीण विधायक से भी मिले ताकि अंसल को निगम में शामिल किया जा सके। इसी बीच प्रधान सुरेश ने पुलिस को शिकायत देकर बेबुनियाद आरोप लगाए हैं। अगर आरोप सिद्ध होते हैं तो पुलिस हम पर कार्रवाई कर सकती है। -राज शर्मा, अंसल निवासी।
हमारे पास हैं सबूत, उपप्रधान के साथ की मारपीट
अंसल के कई लोगों ने तैश में आकर हमारे घर पर हमला किया। उपप्रधान के साथ मारपीट भी की। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। आज एसपी से भी मिले हैं। मौजूदा घटना के हमारे पास सबूत भी हैं। अब कार्रवाई पुलिस के हवाले है। अगर हमारी शिकायत सच है तो पुलिस को कार्रवाई करनी होगी। -सुरेश गुंबर, प्रधान, आरडब्ल्यूए, अंसल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें