फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ट्यूबवेल के भरोसे सात हजार लोग

विज्ञापन
पानीपत। जगजीवन राम कॉलोनी में लगा टयूबवेल । - फोटो : panipat
विज्ञापन
वार्ड 19 स्थित जगजीवन राम कॉलोनी में जीवन यापन करने के लिए केवल एक ट्यूबवेल लगाया गया है, जिसके सहारे पूरी कॉलोनी पानी पी रही है। जिस जगह पर पानी नहीं आता तो वहां के निवासी फैक्टरियों से पानी का प्रबंध करते है। वहीं कुछ फैक्टरी मालिक पानी देते है तो कुछ उन्हें धक्का मार कर भगा देते है। एक ट्यूबवेल होनी की वजह से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड की पार्षद से शिकायत करने के बाद भी समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
विज्ञापन

कॉलोनी निवासी सुखराम, बबलू, हरिश कुमार, किरण, राजो, गायत्री, सुनील, विक्की का जगजीवन राम कॉलोनी में गत साल पहले एक ट्यूबवेल गया था, जिसकी पाइप लाइन पूरी कॉलोनी में बिछवाई गई थी, लेकिन उस समय भी यह परेशानी नहीं थी, क्योंकि उस समय जनसंख्या कम थी और पानी की खपत भी कम होती थी, लेकिन अब जनसंख्या बढ़ने के साथ-साथ पानी की जरूरत भी बढ़ गई है। एक ट्यूबवेल के सहारे 7 हजार लोग पानी पी रहे हैं। एक ट्यूबवेल से किसी को पानी घर बैठे ही मिलता है तो किसी को पानी के लिए स्थानीय फैक्टरियों से मांग कर काम चलाना पड़ता है। इसी के चलते निवासियों को कोई फैक्टरी मालिक पानी देता है तो कोई धक्के मार कर भगा देता है। जिसके कारण लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है। कॉलोनी में सप्ताह में एक बार पानी का टैंकर मंगाना पड़ता है, ताकि लोगों की पानी की जरूरत पूरी हो सके। कॉलोनी निवासियों का कहना है कि वह पार्षद निशा के पास कई बार शिकायत लेकर जा चुके है, लेकिन हर बार आश्वासन के सिवाय ओर कुछ नहीं मिलता है।
सप्ताह में दो दिन आता है पानी : विक्की
कॉलोनी निवासी विक्की का कहना है कि उनके घर सप्ताह में दो दिन पानी आता है, जिसके कारण उन्हें चार दिन पानी की समस्या का सामना करना पड़ता है। वह दो दिन में चार दिन का पानी इकट्ठा कर रख लेते है, ताकि बाद में ठोस समस्या ना हो।
विज्ञापन

ट्यूबवेल के नजदीक मकानों में आता है रोजाना पानी : हरिश कुमार
कॉलोनी निवासी हरिश कुमार का कहना है कि एक ट्यूबवेल कॉलोनी में लगा हुआ है और जो मकान उस ट्यूबवेल की रेंज में है, उसी घर को पीने का पानी प्राप्त होता है। जबकि बाकी घर पीने के पानी का इंतजार करते रहते है। इसलिए मांग है कि कालोनी में तीन ओर ट्यूबवेल लगवाए जाए ताकि निवासियों को भरपूूर मात्रा में पीने का पानी प्राप्त हो सके।
हाउस की बैैैैठक में उठाए गई मांग, जल्द होगा समस्या का समाधान : निशा
कॉलोनी निवासियों की समस्या को लेकर हाउस की बैठक में मांग उठाई थी, जिसका निगम अधिकारियों ने जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया गया। कॉलोनी में 16 दिन बाद टेंडर लगाया जाएगा, जिससे समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन

निशा, पार्षद, वार्ड 19 पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें