फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चिराग योजना के तहत दाखिल छात्रों की निजी विद्यालयों को मिलेगी राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। चिराग योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के विद्यार्थियों के निजी विद्यालयों में दाखिले किए गए। अब विभाग द्वारा योजना के तहत दाखिल छात्रों की प्रतिपूर्ति राशि निजी विद्यालयों को जारी करेगा। इसके लिए निजी विद्यालयों को दाखिल छात्रों का विवरण विभाग की वेबसाइट और एमआईएस पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
विज्ञापन


मौलिक शिक्षा निदेशालय ने सहमति प्राप्त मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों की सूची जारी करते हुए निजी विद्यालयों द्वारा दर्शाई गई सीटों के विरुद्ध दाखिल छात्रों का विवरण विभागीय वेबसाइट पर दिए गए लिंक और एमआईएस पोर्टल पर 20 मई तक अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में संबंधित निजी विद्यालयों को अवगत करवाया गया है। साथ ही, जिला शिक्षा कार्यालय के किसी कर्मचारी की ड्यूटी लगाकर विद्यालयों से डाटा अपडेटेशन की दैनिक रिपोर्ट प्राप्त करते हुए निदेशालय को अवगत करवाना होगा। विभाग की ओर से डाटा अपडेशन अनुसार दाखिल छात्रों की फीस प्रतिपूर्ति राशि का क्लेम निजी स्कूलों को जारी किया जाएगा।

बॉक्स
जारी की गई थी 27 निजी विद्यालयों की सूची
चिराग योजना के तहत चौथी से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों का जिले के 27 निजी स्कूलों की 2762 सीटों पर दाखिला होना था। मौलिक शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के 506 और जिले के 27 निजी विद्यालयों की सूची जारी की थी। सूची में विद्यालयों में कक्षावार रिक्त सीटों का ब्यौरा भी दिया गया था। चिराग योजना के तहत 10 अप्रैल तक विद्यार्थी दाखिले के लिए आवेदन करने तथा 13 से 30 अप्रैल तक दाखिले की प्रक्रिया संपन्न करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


-

खंड के इतने स्कूलाें ने जारी की थी सीटों की संख्या



खंड का नाम, स्कूलों की संख्या सीटों की संख्या



- बापौली, 05 508



- इसराना, 03 256



- मडलौडा, 05 333



- पानीपत, 13 1615



- समालखा, 01 50



कुल 27 2762




वर्जन-
चिराग योजना के तहत निजी स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। अब विभाग ने निजी विद्यालयों को दाखिल छात्रों का विवरण 20 मई तक विभाग की वेबसाइट और एमआईएस पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। विभाग की ओर से डाटा अपडेशन अनुसार दाखिल छात्रों की फीस प्रतिपूर्ति राशि का क्लेम निजी स्कूलों को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


- राकेश बूरा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, पानीपत।



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें