इसराना। पानीपत-गोहाना रोड पर एनसी मेडिकल कॉलेज के पास एक निजी बस ने इनोवा कार को टक्कर मार दी। गनीगत रही कि इनोवा में सवार चालक सहित आठ लोग बाल-बाल बच गए। गाड़ी का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। यह घटना मंगलवार सुबह करीब नौ बजे की है। रोहतक के संजय कुमार ने बताया कि वह मंगलवार को अपने परिवार के साथ पानीपत में एक समारोह से लौट रहा था। वे एनसी मेडिकल कॉलेज से आगे निकले तो तेज रफ्तार एक निजी बस के चालक उनकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। उसकी गाड़ी काफी दूर जाकर रुकी। उसकी गाड़ी का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने डायल 112 पर इसकी सूचना दी। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया। इसराना थाना पुलिस ने संजय कुमार के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद