फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: नानी के घर जा रहे सात साल के मासूम के पैरों पर चढ़ाई बस, लोगों ने निजी बस चालक को पीटा

Sat, 19 Nov 2022 03:19 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत

सार

बच्चे की मां ने बताया कि दोपहर एक बजे लकी स्कूल से आया था, जिसके बाद उसे तैयार कर बेटी को लेकर करनाल में अपने मायके जा रही थी तभी हादसा हो गया। बस चालक लापरवाही से तेज रफ्तार में आया और बेटे के ऊपर बस चढ़ा दी।
विज्ञापन
हादसे में घायल बच्चा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस स्टैंड पानीपत में नानी के घर जा रहे सात वर्ष के बच्चे के पैरों पर निजी बस चालक ने बस चढ़ा दी। बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने बस चालक को धर दबोचा और धुनाई कर दी। बच्चे को गंभीर हालत में पानीपत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। 

विज्ञापन


बस स्टैंड पर सात वर्षीय लकी अपनी मां सुनीता और ढाई वर्ष की बहन उपासना के साथ अपनी नानी के घर जा रहा था। उसकी नानी का घर करनाल में है। सुनीता की गोद में उपासना थी और लकी ने मां का हाथ पकड़ रखा था। तीनों पुल के नीचे बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान दिल्ली की ओर से आ रही बस में बैठने के लिए सुनीता बेटी और बेटे के साथ ही सड़क क्रॉस कर सिटी थाने की ओर चल पड़ी। इस दौरान तेज रफ्तार में निजी बस चालक आया और उसने लकी पर बस चढ़ा दी। बस का पहिया लकी के दोनों पैरों के ऊपर से गुजर गया। वह बुरी तरह घायल हो गया। 

इतने में राहगीर और आसपास के लोग आ गए और बस को रोक लिया। मौके पर जमकर हंगामा हुआ और बस चालक को लोगों ने उतार लिया और जमकर धुनाई की। कुछ लोग लकी को लेकर सिविल अस्पताल भागे वहीं कुछ ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर बस चालक को उनके हवाले कर दिया। पुलिस ने बस को भी कब्जे में ले लिया। उधर, सिविल अस्पताल में लकी की मां का रो-रोकर बुरा हाल था। उन्होंने बताया कि दोपहर एक बजे लकी स्कूल से आया था, जिसके बाद उसे तैयार कर बेटी को लेकर करनाल में अपने मायके जा रही थी तभी हादसा हो गया। बस चालक लापरवाही से तेज रफ्तार में आया और बेटे के ऊपर बस चढ़ा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें