फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: हत्या के प्रयास में जेल में बंद बंदी ने की आत्महत्या, बाथरूम में गमछे से लगाई फांसी

Sat, 01 Oct 2022 02:42 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

कर्मपाल (26) पुत्र महेंद्र का गांव के ही एक युवक के साथ जनवरी 2020 में झगड़ा हो गया था। जिसमें कर्मपाल ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने धारा 307 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कर्मपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
पानीपत जिला जेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के गांव सिवाह स्थित जिला जेल में शुक्रवार रात एक बंदी ने बाथरूम में गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह दूसरे कैदी बाथरूम में गए तो मामले का खुलासा हुआ। उन्होंने जेल स्टाफ को सूचना दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-29 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया और आगामी कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन


गांव गांजबड़ निवासी नीरज ने बताया कि कर्मपाल (26) पुत्र महेंद्र का गांव के ही एक युवक के साथ जनवरी 2020 में झगड़ा हो गया था। जिसमें कर्मपाल ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने धारा 307 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कर्मपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, वह तभी से जेल में बंद था। शनिवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि कर्मपाल ने रात बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। वह मौके पर पहुंचे तो शव को फंदे से उतारा जा चुका था। नीरज ने बताया कि कर्मपाल के पिता धर्मेंद्र की मौत हो चुकी है। वह दो बहनों का इकलौता भाई था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें