माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। बच्चे की पिटाई प्रकरण के बाद प्रशासन ने स्कूल की जांच की गई। स्कूल संचालिका रीना एमएससी तक पढ़ी हैं। वे किराये के मकान में ही स्कूल चला रही थी। पहले करीब 15 साल में उसने स्कूल को तीन स्थानों पर शिफ्ट किया है। पहले रिफाइनरी के पास ददलाना गांव में स्कूल चलाया। नवंबर माह में स्कूल को बंद कर जाटल रोड पर करीब 150 गज का मकान किराये पर लेकर स्कूल खोला था। उसी मकान में उन्होंने अपना आवास भी बना रखा है।
बताया जा रहा है कि रीना के पति का अपना कपड़े का व्यापार है। उनकी एक बेटी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। रीना ने पहले ददलाना गांव में ट्यूशन पढ़ाना शुरू किया था। इसके बाद स्कूल खोल लिया। स्कूल में पहली से चौथी कक्षा तक बच्चों को पढ़ाती थी। काफी समय से वहां पर स्कूल चलाने के बाद उन्होंने वहां से स्कूल बंद कर दिया। फिर जाटल रोड पर एक मकान किराये पर लिया और वहां पर स्कूल खोल लिया। जिसमें आसपास की कॉलोनियों के करीब 30 बच्चे पढ़ते थे। दिन में स्कूल के बाद शाम को ट्यूशन भी पढ़ाती थी।
10 वीं तक पढ़ा है अजय
अजय रिफाइनरी का ही रहने वाला है। अजय के पिता रिफाइनरी में ही काम करते हैं। वह 10 वीं तक पढ़ा है। 20 मई को उसने रीना के स्कूल की बस चलानी शुरू कर दी। लेकिन, 30 अगस्त को उसे नौकरी से निकाल दिया गया।
प्रोफाइल
स्कूल संचालिका व प्रिंसिपल-रीना
-उम्र करीब- 47 साल
-शिक्षा -एमएससी
वैन चालक -अजय
-निवासी रिफाइनरी
-उम्र 25 साल
-शिक्षा-10 वीं पास