फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मुख्य आरोपी वसीउल्ला पकड़ा वारदात में इस्तेमाल डंडा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। थाना तहसील कैंप क्षेत्र की जावा कॉलोनी में अशरफ की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी वसीउल्ला उर्फ सोनू निवासी धमीजा कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से वारदात में प्रयुक्त डंडा बरामद किया गया है। अदालत में पेश कर उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
डीएसपी मुख्यालय विकास कुमार और थाना प्रभारी बंसीलाल ने बताया कि छह सितंबर को जावा कॉलोनी निवासी आसिफ ने शिकायत दी थी कि वह अपनी पत्नी तरन्नुम को लेने उसके घर गया था। वहां आपसी अनबन के चलते उसके साढू उमर ने उसे फोन कर बुलाया था। मौके पर ओसामा, अहसान, सोनू, कलीम और उमर मौजूद थे। उन्होंने आते ही उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

शोर सुनकर वहां से गुजर रहे उसके दोस्त दीपक ने बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया। इसके बाद आसिफ ने अपने भाई अशरफ और बहन अफसाना को मौके पर बुला लिया। आरोपियों ने दोनों भाइयों पर दोबारा हमला कर दिया।
विज्ञापन

सोनू, ओसामा और कलीम ने डंडों से पीटा, जबकि अहसान और ओसामा ने छत से ईंटें बरसाईं। एक ईंट अशरफ के सिर में लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। आरोप है कि बेहोश होने के बाद भी सोनू उसे डंडों से पीटता रहा। अस्पताल में डॉक्टरों ने अशरफ को मृत घोषित कर दिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें