फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: प्राथमिक शिक्षकों ने समस्याएं गिनाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जिला प्रधान रविंद्र कुमार के नेतृत्व में विभिन्न मांगों को लेकर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज से मिला। जिला प्रधान रविंद्र कुमार ने कहा कि बीएलओ में लगभग जेबीटी अध्यापकों की ड्यूटी लगाई जाती है जो सरासर गलत है। इस ड्यूटी में अन्य अध्यापकोंं को लिया जाना चाहिए ताकि स्कूली कार्य प्रभावित न हो। इसके साथ-साथ बीएलओ को छुट्टी के दिन कार्य करने के बदले प्रतिपूरक अवकाश दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


जिला महासचिव राजकुमार जांगड़ा ने जिले में कार्यरत प्राथमिक शिक्षकों तथा प्राथमिक स्कूलों से संबंधित विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया व इनके निराकरण करवाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों में अध्यापक सरप्लस हैं, उन स्कूलों से जरूरत वाले स्कूलों में भेजने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर मेडिकल पास करने वाली सीट को दुरुस्त किया जाए ताकि अध्यापकों को किसी समस्या का सामना न करना पड़े।
जिला संघ संस्थापक सुरेंद्र राठी ने कहा कि यदि अध्यापक मानसिक तनाव से दूर होगा तो स्कूलों में अपना बहुत अच्छा कार्य कर सकेगा।

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने सभी समस्याओं का निराकरण करवाने का विश्वास दिलाया और कहा कि जल्द से जल्द सभी समस्याओं को दूर किया जाएगा। इस अवसर पर राजेश पुनिया, जयदीप, जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह, खंड बापौली प्रधान बलविंदर, खंड इसराना प्रधान प्रवेश छोक्कर, खंड पानीपत प्रधान विक्रम पन्नू, राजेंद्र सुर्खी, पूर्व राज्य उप प्रधान रमेश रावल, रवि दहिया, जितेंद्र, अनिल शर्मा, हरिओम, जयदीप व नवीन यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें