शुगर मिल में गन्ना न आने के कारण खाली पड़ी यार्ड। संवाद
पानीपत। थाना सेक्टर-29 और चुलकाना धाम चौकी का नया भवन बनकर तैयार हो चुका है। जल्द ही इसका उद्घाटन किया जाएगा। एसपी ने जल्द से जल्द सभी तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जीटी रोड पर बने मल्टी स्टोरी आवासीय भवन का काम भी पूरा हो चुका है।
पानीपत में जून 2019 में सेक्टर-29 थाना बनाया गया था। यह जिले का 14वां थाना बना था। थाना बनने के बाद पहले जर्जर भवन में शिफ्ट किया गया था। इसके बाद थाने को सेक्टर-29 चौकी के भवन में संचालित किया जा रहा है। एक साल पहले थाने के भवन के जीर्णोद्धार के लिए 1.32 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। इसमें थाने के पुराने भवन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया। इसमें एसएचओ के कार्यालय, मुंशी कार्लयाल, आधुनिक सुविधाओं से लैस जांच अधिकारी कार्यालय बनाए गए हैं। थाने में पहुंचने वाले फरियादियों के बैठने की भी व्यवस्था की गई है।
इसके साथ ही चुलकाना धाम चौकी बनाने की भी सभी तैयारी पूरी हो चुकी हैं। जल्द ही थाना और चौकी के भवनों का उद्घाटन किया जाएगा। इसके लिए एसपी ने पुलिस विभाग के एसडीओ को एक से दो दिन में ही सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
शुगर मिल में गन्ना न आने के कारण खाली पड़ी यार्ड। संवाद