फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हर घर असेसमेंट लेटर पहुंचाने की तैयारी, अगले सप्ताह शुरू होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पानीपत। शहरवासियों को अब घर बैठे उनके प्रॉपर्टी टैक्स के बिलों के साथ उनकी प्रॉपर्टी की त्रुटियां भी पता लग सकेंगी। नगर निगम अब हर घर तक प्रॉपर्टी टैक्स के बिलों के साथ असेसमेंट लेटर भी पहुंचाएगा। इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। यह काम एक एजेंसी को सौंपा जाएगा। टेंडर में सात एजेंसियों ने भागीदारी दर्ज की है। अधिकारियों ने यह काम अगले सप्ताह तक शुरू करने का दावा किया है।
नगर निगम में नए सर्वे के हिसाब से करीब 1.83 लाख संपत्तियां हैं। इनमें से करीब 76 हजार संपत्तियों का पुराने संपत्ति कर से मिलान नहीं हो पाया था। इसे अब निगम ने तकरीबन पूरा कर लिया है। हालांकि इससे काफी लोगों की संपत्तियों की जानकारी में त्रुटि हो गई है, जिन्हें निगम या पोर्टल के माध्यम से आपत्ति दर्ज कराकर ठीक कराया जा सकता है। अब निगम इन सभी संपत्तियों के मालिकों के नाम असेसमेंट लेटर और टैक्स भेजेगा। इससे निगम की टैक्स रिकवरी होगी और लोगों को उनके संपत्ति कर और संपत्ति की सही जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के कर अधीक्षक मनोज का कहना है कि यह प्रक्रिया अभी चल रही है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह तक काम शुरू होगा। इससे शहरवासियों को काफी लाभ मिलेगा।

एरियर और बकाया जान सकेंगे-

प्रॉपर्टी टैक्स बिल के जरिए लोग अपनी संपत्तियों पर लगा टैक्स, एरियर और बकाया भी जान सकेंगे। वहीं, टैक्स में अगर कोई छूट चल रही है तो उसकी भी जानकारी हासिल कर पाएंगे। वहीं असेसमेंट में अगर संपत्ति की जानकारी में कोई त्रुटि है तो उसे ठीक करवाने के लिए आवेदन दे पाएंगे। इसमें नाम, मोबाइल नंबर, एरिया, कैटेगरी, वैध-अवैध शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें