फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गर्भवती की लेबर रूम में मौत, जांच कमेटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में सोमवार सुबह करीब आठ बजे ज्योति कॉलोनी की एक गर्भवती की लेबर रूम में मौत हुई। महिला के पेट में जुड़वा बच्चे थे। उनकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। स्वास्थ्य विभाग ने प्रथम दृष्टया गर्भवती का बीपी घटना मौत का कारण पाया है।
विज्ञापन

सीएमओ ने जांच कमेटी गठित कर दी है।
ज्योति कॉलोनी की महिला के परिजनों ने बताया कि यह उनके पहले बच्चे होने थे। उनकी पिछले तीन दिन से तबीयत खराब थी। उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वे रविवार रात को जिला नागरिक अस्पताल में लेकर आए थे। उनको उस समय सांस लेने में भी तकलीफ थी। चिकित्सकों ने लेबर रूम में गर्भवती को ऑक्सीजन लगाई। उनकी सोमवार सुबह डिलीवरी की जानी थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम सोमवार सुबह करीब सात बजे सिजेरियन डिलीवरी की तैयारी करने लगे। महिला को जानकारी लग गई। बीपी कम होने लगा और दौरे आने लगे। चिकित्सकों ने उपचार दिया लेकिन स्थिति बिगड़ती चली गई। महिला ने रविवार आठ बजे सांस छोड़ दिया। चिकित्सा अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

विभाग पर फिर उठे सवाल : गर्भवती और उनके जुड़वा बच्चों की मौत से स्वास्थ्य विभाग पर फिर सवाल उठ गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें