फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव कुराड़ में गर्भवती ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। गांव कुराड़ में एक गर्भवती नवविवाहिता ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला को परिजनों ने फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। विवाहित मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही है। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

कुराड़ निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि उसके चचेरे भाई अंकित की करीब 11 महीने पहले जनवरी में यूपी के मेरठ स्थित गांव बुढ़ाना निवासी 21 वर्षीय मीनाक्षी के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से ही वह अस्वस्थ रहने लगी। वह दो माह से गर्भवती भी थी। सोमवार शाम घर के सदस्य बाहर गली में थे। मीनाक्षी घर पर अकेली थी। इसी बीच उसने पंखे पर चुनरी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सनौली खुर्द थाना प्रभारी अतर सिंह ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल इस मामले में शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें