फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गर्भवती किशोरी का इलाज कानपुर के अस्पताल में होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पुराना औद्योगिक क्षेत्र की 13 साल की चार माह की गर्भवती का उत्तर प्रदेश के कानपुर के सरकारी अस्पताल में इलाज होगा। वहीं पर किशोरी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। बाल कल्याण समिति ने सोमवार को किशोरी को अपने कार्यालय में बुलाया है। समिति किशोरी की काउंसलिंग करेगी। शनिवार को राज्य बाल सरंक्षण आयोग ने बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन से इस मामले की विस्तृत जानकारी ली है।
विज्ञापन

आयोग की सदस्य मीनू देवी ने पुराना औद्योगिक क्षेत्र के थाना प्रभारी जाकिर हुसैन से भी मोबाइल पर बात की है। सोमवार के बाद समिति किशोरी को लेकर कानपुर जा सकती है। इस मामले में अब तक उत्तर प्रदेश के नजीराबाद थाना पुलिस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की है। पुलिस के सहयोग के बिना बाल कल्याण समिति किशोरी की मदद नहीं कर पा रही है।



यह है मामला-



किशोरी की मां ने बताया कि वह 19 साल से पानीपत में रह रही है। उसकी बेटी 13 साल की है और सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा है। वह 19 जनवरी को अपनी ननद के पास फैजाबाद गई थी। यहां उसकी लड़की की जबरदस्ती शादी उसकी ननद के बेटे के साथ करवा दी गई। ऐसा न करने पर उनको जान से मारने की धमकी दी। शादी के बाद दलीप उसकी बेटी को जबरदस्ती अपने गावं नबेड़, जिला कानपुर ले गया। 15 फरवरी को दलीप ने कॉल कर बताया कि उसकी बेटी की तबीयत ठीक नहीं है। वह कानपुर जाकर अपनी बेटी को ले आए। मार्च में उन्हें पता चला कि उसकी बेटी गर्भवती है। वह डर के चलते पुलिस के पास नहीं गए। उनको दलीप ने कहा कि वह नवरात्र के बाद उसकी बेटी को आकर ले जाएगा, लेकिन वह न लेने नहीं आया। उन्होंने दलीप के घर कॉल की तो पता चला कि दलीप की शादी कहीं और कर दी गई है। दलीप ने उसकी बेटी का यौन शोषण किया और उसको छोड़ दिया। अब उसकी बेटी पेट में पल रहे बच्चे को जन्म नहीं देना चाहती। इसलिए वह गर्भपात चाहती है।
विज्ञापन




वर्जन-

राज्य बाल सरंक्षण आयोग की सदस्य मीनू देवी ने बताया कि उन्होंने बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन से पूरे मामले की विस्तृत जानकारी ली है। किशोरी का मेडिकल उत्तर प्रदेश में होगा। वहीं पर किशोरी के सैंपल लिए जाएंगे। सोमवार को सीडब्ल्यूसी ने किशोरी को अपने कार्यालय में बुलाया है। मामले में आरोपी पर निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें