फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ईद उल अजहा पर नमाज अदा कर मांगी अमन व चैन की दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ईद उल अजहा पर शहर समेत जिले की मस्जिद में नमाज अदा कर अमन व चैन की दुआ मांगी। इसके साथ एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। मौलवियों ने भी अमन व चैन का संदेश दिया। गर्मी को देखते हुए सुबह के समय तेज धूप से पहले ही नमाज अदा की गई। इसके बाद समुदाय के लोगों ने सामूहिक रूप से कुर्बानी दी।
विज्ञापन

ईद उल अजहा पर गर्मी को देखते हुए सोमवार सुबह पौने सात बजे नमाज अदा शुरू की गई। ईदगाह कॉलोनी स्थित मस्जिद में मौलवी मौलाना सादिक ने नमाज और ईद के बारे में विस्तार से बताया और नमाज पढ़ी। इसके बाद दरगाह कलंदर साहब समेत अन्य मस्जिद में नमाज अदा की गई। सुबह साढ़े आठ बजे तक नमाज अदा की गई। इसके बाद समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। फिर सामूहिक व व्यक्तिगत रूप से कुर्बानी दी गई। मौलाना सादिक ने बताया कि ईद उल अजहा का अपना अलग महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें