पानीपत। शहर में बढ़ती आग की घटनाओं को देखते हुए सरकार ने दमकल विभाग को फायर ऑडिट के लिए आदेश जारी किए हैं। जिसमें दमकल विभाग द्वारा ऑडिट के साथ-साथ, फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट के बिना चल रहे अस्पतालों को नोटिस भी दिए गए। सोमवार कड़ी धूप में दमकल विभाग की टीम में अमित गोस्वामी और विनोद फायरमैन ने कुल सात अस्पतालों का फायर ऑडिट भी किया। इसमें से दो अस्पतालों को नोटिस व चार अस्पतालों में फायर मॉक ड्रिल का भी कराई गई। साथ ही आग सुरक्षा संबंधित जानकारी का प्रचार का अभियान भी जारी किया गया। साथ ही जिन अस्पतालों में स्टाफ को अग्नि सुरक्षा उपकरण को चलाने का अनुभव नहीं था उनसे अग्निशमन यंत्रों को चलाने की जानकारी भी दी गई।
पानीपत के साथ सोनीपत में आग से कई औद्योगिक इकाइयों में काफी नुकसान हो चुका है और कई दुर्घटनाओं में लोगों की जान तक जा चुकी हे। जिले में ऐसा हादसा न हो इसलिए दमकल विभाग अब अस्पतालों के बाद औद्योगिक इकाइयों में भी ये अभियान चलाएगा। जिससे न केवल फैक्ट्री के कर्मचारी जागृत होंगे बल्कि ट्रेंड स्टाफ से अग्नि दुर्घटना में भी कमी होगी। इससे संपत्ति का नुकसान को भी कम किया जा सकेगा। फर्म के मालिकों को उन्हीं के फर्म में जा कर अग्नि सुरक्षा प्रबंध के बारे में जागृत किया जाएगा।