फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: प्रतिष्ठा फाउंडेशन ने सुकन्या समृद्धि योजना और एआई पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। प्रतिष्ठा फाउंडेशन ने कल्याणी सीरीज के तहत वीरवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें सुकन्या समृद्धि योजना के लिए लड़कियों के खाते और वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर चर्चा की।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट अध्यक्ष प्रेम सेतिया ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाना और बालिकाओं के भविष्य, शिक्षा और तकनीकी परिवर्तनों के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सुमित ने की। मुख्य वक्ता डॉ. कुंजल ने वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि आधुनिक युग में एआई तकनीक शिक्षा और मेडिकेयर (स्वास्थ्य सेवाओं) के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव ला रही है। शिक्षा के क्षेत्र में एआई के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यक्तिगत और बेहतर सीखने की सुविधा मिल सकती है, जबकि स्वास्थ्य सेवाओं में यह तकनीक रोगों की शीघ्र पहचान और बेहतर उपचार में सहायक सिद्ध हो सकती है। एआई के उपयोग में कुछ चुनौतियां भी हैं जैसे अत्यधिक तकनीक पर निर्भरता, रोजगार के स्वरूप में बदलाव तथा डेटा सुरक्षा से जुड़े मामले। इसलिए इन तकनीकों का जिम्मेदारी और संतुलन के साथ उपयोग करना आवश्यक है। कार्यक्रम में सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर डॉ. मोना, डॉ. सुमित, प्रेम सेतिया, डाॅ. मोहित, कुलदीप देशवाल और वंदना उपस्थित रही ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें