फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाप्रबंधक उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार से प्रमोद सम्मानित

विज्ञापन
बापौली। प्रमोद कुमार शर्मा को उत्तर रेलवे हैडक्वार्टर द्वारा दिया गया प्रशंसा पत्र देकर सम्मान? - फोटो : Panipat
विज्ञापन
बापौली (पानीपत)। अपनी जान पर खेलकर चलती ट्रेन से गिरे बच्चे को बचाने वाले प्रमोद कुमार शर्मा को उत्तर रेलवे हेडक्वार्टर बड़ौदा हाउस नई दिल्ली में आयोजित हुए 66 वें रेलवे सप्ताह सम्मान समारोह के दौरान महाप्रबंधक उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने कहा कि उन्हें ऐसे रेलवे पुलिस के नौजवानों पर नाज है।
विज्ञापन

जिले के गांव जलालपुर प्रथम निवासी प्रमोद कुमार शर्मा पुत्र सतबीर शर्मा रेलवे पुलिस में कांस्टेबल के पद सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात हैं। पहली जनवरी 2020 शाम को सहारनपुर रेलवे स्टेशन की घटना है। प्लेटफार्म नंबर 6 से करीब साढ़े छह बजे जैसे ही नई दिल्ली-जालंधर एक्सप्रेस चली, उस पर सवार होने के लिए करीब 12 साल का बच्चा पिता के साथ उस पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया और ट्रेन बच्चे को कई मीटर तक घसीटते ले गई। घटना के वक्त आरपीएफ के सिपाही प्रमोद कुमार शर्मा ने जान पर खेलकर बच्चे की जान बचाई और उसका इलाज करवाया।
सीसीटीवी में कैद हो गई घटना वायरल हो गई। इसी बहादुरी के लिए उत्तर रेलवे हेडक्वार्टर बड़ोदा हाउस नई दिल्ली में आयोजित 66वें रेलवे सप्ताह सम्मान समारोह के दौरान महाप्रबंधक उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार से महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने प्रमोद को सम्मानित किया। इससे पहले 26 जनवरी 2020 को अंबाला में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर रेलवे अंबाला मंडल प्रबंधक डीआरएम सरदार जीएम सिंह ने भी उन्हें प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया था। दूसरी ओर प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि उनको मानवता की ये सीख उन्हें उनके परिवार से मिली है। उनके बड़े भाई सत्यवान शर्मा हमेशा ही उन्हें दूसरों की सहायता करने की बात कहते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें