फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल रोको आंदोलन में चार घंटे फंसी रही पश्चिम एक्सप्रेस, रेलवे स्पेशल के भी थमे पहिए

विज्ञापन
pradarsan - फोटो : Panipat
विज्ञापन
किसान के रेल रोको आंदोलन के दौरान रेल रोको आंदोलन के दौरान जिले जिले में दो ट्रेन प्रभावित रहीं। बांद्रा से चलकर अमृतसर के लिए जा रही पश्चिम एक्सप्रेस पहले समालखा में रोकी और फिर उसे पानीपत रेलवे स्टेशन पर लाकर खड़ा कर दिया गया। वहीं दोपहर एक बजे रेलवे के कर्मचारियों को लेकर रेल स्पेशल ट्रेन दोपहर एक बजे दिल्ली रवाना होना थी, जिसे भी आंदोलन खत्म होने बाद ही रवाना किया गया। पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर 12 बजे समालखा पहुंच गई थी, जिसे वहीं पर रोक दिया गया। कुछ देर बाद संदेश आया कि समालखा से पानीपत के बीच में कहीं भी किसान ट्रेन नहीं रोक रहे हैं तो इसे पानीपत रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया जो यहां पर दोपहर साढ़े 12 बजे पहुंच गई। यहां से आगे टीडीआई पुल के नीचे रेल लाइन पर किसान मौजूद थे। पश्चिम एक्सप्रेस को शाम चार बजकर 40 मिनट पर अमृतसर के लिए रवाना किया गया। वहीं रेल स्पेशल ट्रेन को साढ़े चार बजे दिल्ली के लिए रवाना किया गया। जिसमें रेलकर्मी बैठकर अपने गंतव्यों तक पहुंच सके।
विज्ञापन

आंदोलन के दौरान पानीपत स्टेशन पर ट्रेन को रोक दिया गया। अमृतसर-बांद्रा एक्सप्रेस में सवार सैकड़ों यात्री यहां उतरे। उन्होंने एकजुट होकर किसानों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी भी तरह से परेेेशानी नहीं है बल्कि वह किसानों के साथ हैं।
आंदोलन के बाद जब ट्रेन को रवाना किया गया तो ड्राइवरों को हिदायत दी गई कि ट्रेन की रफ्तार को 10 किलोमीटर प्रति घंटा पर ही रखेंगे। जिससे अगर कोई किसान ट्रैक पर हो तो ट्रेन का हॉर्न सुनकर हट सके।
विज्ञापन

यात्रियों के साथ लड्डू गोपाल ने भी किया इंतजार
ट्रेन में फंसे यात्रियों के साथ लड्डू गोपाल भी शामिल रहे। पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन में दिल्ली में देवर की शादी से लौटकर राधिका अपने लड्डू गोपाल को साथ लेकर जालंधर रहीं थीं। राधिका ट्रेन में फंसे होने पर सबसे ज्यादा व्याकुल थी कि वह अपने कान्हा जी को कैसे भोग लगाएगी।
रेलवे स्टेशन पर फंसे यात्रियों को पानीपत बस स्टैंड पर छोड़ने के लिए पिंक बसों का निशुल्क संचालन किया गया। जिससे किसी भी यात्री को दिक्कत पेश नहीं आए। करीब 50 से 60 यात्रियों को बस स्टैंड पर छोड़ा गया, जो बसें लेकर रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें