फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने बदली रणनीति, सीएम के कार्यक्रम का नहीं करेंगे विरोध

विज्ञापन
pradarsan - फोटो : Panipat
विज्ञापन
किसानों ने गणतंत्र दिवस को लेकर अपनी रणनीति बदल ली है। यह फैसला किसानों ने शनिवार को उपायुक्त से मीटिंग करने के बाद लिया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि जिले की शांति को किसी भी तरह से भंग नहीं करेंगे न ही वह पानीपत की सड़कों पर परेड करेंगे और न ही वह शिवाजी स्टेडियम में जाकर मुख्यमंत्री के ध्वजारोहण का विरोध करेंगे। लघु सचिवालय पानीपत में डीसी पानीपत व एसपी पानीपत ने किसान नेताओं के साथ मीटिंग की।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक पानीपत शशांक कुमार सावन व उपायुक्त पानीपत धर्मेंद्र कुमार ने किसान नेताओं के साथ हुई। मीटिंग मे समझाया कि हम लोगों ने ही राजनीतिक लोगों को चुन कर बनाया है और हम लोग ही उनका विरोध कर रहे हैं, यह गलत है । गणतंत्र दिवस देश का पर्व है। यह कोई साधारण दिन नहीं है क्योंकि यह दिवस असंख्य कुर्बानियां देने के बाद हमें प्राप्त हुआ है। यह कोई राजनीतिक या किसी पार्टी का प्रोग्राम नहीं है । ऐसे में नाराजगी जाहिर करना या देश की शान में आयोजित समारोह मे व्यावधान डालना उचित नहीं है । इस पर्व पर तिरंगा न फहराने देना हमारे देश के लिए शर्मिंदगी की बात होगी ।
सुभाष चंद्र बोस की जयंती किसानों ने पानीपत टोल प्लाजा पर मनाई। उन्होंने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के सामने शपथ ली कि जिले में किसी तरह का प्रदर्शन नहीं करेंगे। जिसमें सीटू राज्य सचिव सुनिल दत्त ने संकल्प पत्र पढ़ा।
विज्ञापन

पंजाब से दिल्ली की और जाने वाले किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ पानीपत पहुंचे। जिसमें शनिवार को सैकड़ों की संख्या में पंजाब के ट्रैक्टर पानीपत से होकर दिल्ली बहालगढ़ के लिए रवाना हुए। इसके साथ ट्रॉलों के जरिए एक साथ कई ट्रैक्टरों को दिल्ली ले जाया गया। दिल्ली में ट्राले से इन ट्रैक्टरों को उतारकर परेड में शामिल हुआ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें