फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हनुमान जयंती महोत्सव पर निकाली प्रभात फेरी

Sat, 18 Oct 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
प्रभातफेरी में भगवान का आशीर्वाद लेते श्रद्धालु। स्रोत : दल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। अमर भवन चौक स्थित राम मंदिर धाम वार्ड-सात में हनुमान जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार सुबह सनातन धर्म राम मंदिर सभा और वार्ड- सात के भारतीय महावीर दल प्रभात फेरी निकाली गई। यह राम मंदिर से शुरू होकर सनौली रोड पर विभिन्न दुकानों व गलियों का भ्रमण कर वापस मंदिर पहुंची। ये जानकारी महावीर दल के प्रधान विजय सहगल ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रभातफेरी कार्यक्रम वार्ड-सात स्थित राम मंदिर धाम में हनुमान जयंती 19 अक्तूबर तक चलेगा। इस दौरान भजन गायकों ने भजनों से हनुमान जी की महिमा का गुणगान किया। इस मौके पर जवाहर जुनेजा, बसंत रामदेव, कृष्ण वधवा, योगेश तनेजा, दर्शन रेवड़ी, सतीश और रामदेव उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें