फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मंडी में पीआर धान का नहीं हो रहा उठान, किसान परेशान

Fri, 17 Oct 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
उठान न होने के कारण मंडी में पड़ा पीआर धान। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इसराना। अनाज मंडी में पीआर धान का उठान कार्य नहीं हो रहा है। जिससे किसानों को परेशानी हो रही है। मंडी में धान लेकर आने वाले किसानों को मंडी में धान रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पा रही है। मंडी में 12380 क्विंटल पीआर धान का उठान नहीं हो पाया है। मंडी में वीरवार को 2616 क्विंटल पीआर धान की आवक हुई। जिसमें से हैफेड ने 2404 क्विंटल की खरीद की। वीरवार शाम तक हैफेड पीआर धान की 31871 क्विंटल धान की खरीद हुई है। जबकि मंडी में 33708 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। मंडी में नमी होने के कारण 1837 क्विंटल पीआर धान की खरीद नहीं हो पाई है। सरकारी एजेंसी मंडी से 21328 क्विंटल पीआर का उठान कर चुका है जबकि मंडी में खरीदे गए धान में से 12380 क्विंटल धान मंडी से उठान की इंतजार में पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें