पानीपत। शहर और आसपास के गांवों में बिजली मरम्मत कार्य के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी एवीटी सेल ने दी। बिजली निगम अधिकारियों ने बताया कि सब स्टेशन 33 केवी अहर के 11 केवी परढ़ाना, दीप
पैराडाइस व खलीला में दोपहर 12 से शाम को चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 33 केवी कुराना के कुराना-2 और 3 में 11 से शाम को तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 33 केवी मतलौडा के 11 केवी चैरी इंडस्ट्रीज और देशवाल में 11 से शाम को पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 33 केवी ब्राह्मण माजरा के 11 केवी ब्राह्मण माजरा में सुबह दस से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 132 केवी पीटीपीएस के 11 केवी सुताना, कालखा, लोमा कोटैक्स और बंसल टैक्सो में सुबह दस से शाम को चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।