पानीपत। मंगलवार को जिले में 20 गांवों में तीन से नौ घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसके अलावा यमुना स्थित मंदिर, नदी पार, रामनगर, एसटीपी और जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जिले में बिजली लाइनों पर चल रहे मरम्मत व विकास कार्यों के चलते आपूर्ति पर असर पड़ेगा।
220 केवी सब स्टेशन छाजपुर से जुड़े गांव छाजपुर, बबैल, जमुना मंदिर, नदीपार, छोटा बराना व नंगला की बिजली सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक बंद रहेगी। 33 केवी सब स्टेशन मोहाली से जुड़े गांव मोहाली व बबैल की बिजली सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक बंद रहेगी। 132 केवी सब स्टेशन पानीपत से जुड़े 33 केवी जाटल लाइन पर सोमवार की रात एक से मंगलवार की सुबह सात बजे तक मरम्मत कार्य चलेगा। इस दौरान गांव जाटल, रामनगर, एसटीपी, जन स्वास्थ्य विभाग, ईआरपी, जीतगढ़, सौंदापुर, मलानी, सौदापुर, बिंझौल, नोहरा व सिठाना की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। 33 केवी सब स्टेशन सिवाह से चलने वाले गांव सिवाह व नांगलखेड़ी समेत आसपास की बिजली सुबह नौ से शाम छह बजे तक बंद रहेगी। 33 केवी सब स्टेशन बापौली से जुड़े बापौली, सिंबला व जोगपुरा गांवों की बिजली सुबह 11 से शाम चार बजे तक बंद रहेगी।