फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दो हजार के नोट चाहे जितने जमा कराएं, बदलने की सीमा 20 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बैंकों में मंगलवार से दो हजार के नोट बदले जाएंगे। जिले के बैंकों ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बड़े बैंकों ने एक से दो काउंटर अलग से बनाए हैं। दूसरी तरफ बैंक मंगलवार के माहौल को देखते हुए भी आगामी तैयारी करेंगे। बैंक अधिकारियों का कहना है कि दो हजार के नोट के जरिये व्यक्ति अपने खाते में कितनी भी राशि जमा करा सकता है, मगर उसे बदलने की सीमा 20 हजार रुपये की ही रहेगी।
विज्ञापन

बैंकों में सोमवार को सुबह ही दो हजार का नोट जमा कराने के लिए लोग पहुंचने लगे। कई बैंकों में इसे लेकर लाइन लगी रही। दोपहर बाद बैंकों की स्थिति सामान्य रही। सोमवार को करीब एक करोड़ रुपये अतिरिक्त जमा हुए। साथ ही बैंकों में मंगलवार को नोट बदलने और जमा कराने को लेकर तैयारी की गई। बैंक अधिकारियों ने शाखा प्रबंधक और दूसरे अधिकारियों को आरबीआई की गाइडलाइन के बारे में बताया।
बैंकों का नोट बदलने के साथ-साथ इन्हें खातों में जमा कराने पर अधिक ध्यान रहेगा। इसके लिए बैंकों ने नए खाते खोलने की तैयारी पूरी कर ली है। खादी आश्रम स्थित पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक कर्मबीर सिंह ने बताया कि उपभोक्ता का आधे घंटे में नया खाता खोलकर दिया जाएगा। इसके बाद वह अपने खाते में कितने भी पैसे जमा करा सकता है। उसे आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक फोटो साथ लेकर आना होगा।
विज्ञापन

आरबीआई ने बैंकों से दो हजार के नोटों की रिपोर्ट मांगी है। ये नोट बैंकों के लॉकर में रखे हैं। अधिकारियों को इन नोटों को कैश में न देने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद बैंकों ने इनकी डिटेल बनानी शुरू कर दी है।
बैंकों में नियमानुसार 20 हजार रुपये तक के नोट बदले जा सकेंगे। व्यक्ति अपने खाते में दो हजार नोटों में चाहे जितनी राशि जमा करा सकता है। इस पर कोई पाबंदी नहीं होगी। सभी बैंकों ने अपने स्तर पर तैयारी पूरी कर ली है। बाकी पहले दिन के माहौल को देखते हुए आगामी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

- तुलाराम, एलडीएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें