फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मॉडल टाउन क्षेत्र में आज तीन से पांच घंटे बिजली कट

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। भीषण गर्मी में अब बिजली कट भी लंबे हो गए हैं। बिजली निगम के कर्मचारी लाइनों की मरम्मत में जुटे हैं। बृहस्पतिवार को मॉडल टाउन क्षेत्र में सबसे अधिक पांच घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। यहां की छह कॉलोनियों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यहां तीन घंटे तक बिजली लाइन मरम्मत के कार्य चलेंगे। वहीं दूसरी ओर अब प्रतिदिन बिजली की खपत एक करोड़ यूनिट से अधिक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मॉडल टाउन सब डिवीजन के ईदगाह कॉलोनी, सोनी अस्पताल वाली गली व रेलवे स्टेशन क्षेत्र में तीन घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। यहां सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक लाइन पर मरम्मत के कार्य होंगे। मॉडल टाउन सब डिवीजन के मॉडल टाउन क्षेत्र, असंध रोड, रिंग रोड व गोल मार्केट में पांच घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। मॉडल टाउन की लगभग छह कॉलोनियों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस क्षेत्र में भी मरम्मत के कार्य होंगे। 132 केवी चंदौली फीडर के अंतर्गत गांव बबैल लाइन व विजय नगर में तीन घंटे बिजली कट रहेगा। यहां तीन घंटे तक बिजली लाइन बिछाने का काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें