फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हाईवे पर बने गड्ढे बने परेशानी

Tue, 02 Dec 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। पानीपत-सफीदों स्टेट हाईवे पर बने गड्ढों से हादसे हो रहे हैं। ग्रामीण विधायक एवं मंत्री कृष्ण लाल पंवार को कई बार शिकायत देकर अवगत करा चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मंत्री सड़क को नए सिरे से बनाने का आश्वासन दे देते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि लोग गड्ढों से गिरने के कारण घायल हो रहे हैं। इसकी चिंता न पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को है और न ही स्थानीय मंत्री को है। जब भी इस बारे में मंत्री से पूछा जाता है तो वह पानीपत सफीदों सड़क को जल्द ही फोर लाइन बनने की बात कहकर मामले की इतिश्री कर देते हैं लेकिन जो लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। उनसे किसी का कोई सरोकार नहीं है। सफीदों, असंध व आसपास के क्षेत्र के लोग बाइकों पर प्रतिदिन पानीपत फैक्ट्री, कंपनियों में अपने ड्यूटी पर जाते हैं और देर रात वापिस आते हैं। ऐसे में जगह-जगह सड़क पर गहरे गड्ढे बने होने से दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं जिससे कई लोगों की मौत हो चुकी है। इस समस्या से प्रशासनिक अधिकारियों और क्षेत्र के विधायक एवं मंत्री कृष्ण लाल पंवार को अवगत कराया जा चुका है लेकिन सड़क पर बने गहरे गड्ढों को भरने के बजाय सड़क को फोर लाइन बनाने का आश्वासन देकर टालमटोल कर जाते हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें