फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शहर की सड़कों में गड्ढे, जिम्मेदारों का भरने पर नहीं ध्यान

Sun, 22 Mar 2026 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
असंध रोड पर टूटी सड़क। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। तीन दिन बारिश होने के बाद शहर की सड़कों में गड्ढे बढ़ गए हैं। जिम्मेदार अधिकारियों का इनको भरने की तरफ कोई ध्यान नहीं हैं। गहरे गड्ढों के कारण लोगों की परेशानी हो गई है। अधिकारियों के काम पर म्हारी सड़क पोर्टल की समीक्षा के बाद शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने नगर निगम के जेई शिवराज और राजकुमार काे पिछले दिनों निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर में असंध रोड पर कच्चा कैंप के नजदीक सड़क टूट गई है। इससे असंध नाके और इससे आगे ज्योति कॉलोनी के नजदीक से निकल पाना भी मुश्किल हो गया है। गड्ढों में ई-रिक्शा पलटने के साथ दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वहीं बरसत रोड पर चुंगी से आगे निकल पाना मुश्किल हो गया है। सेक्टर-11-12 और सेक्टर-25 बाईपास की सड़क टूट गई है। ऐस में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर छह और सात में सड़कों की खस्ता स्थिति के चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
सेक्टर में सड़कों की हालात खस्ता
सेक्टर-सात के बलजीत सिंह ने बताया कि सेक्टर में सड़कों की हालात खस्ता है। सेक्टरवासी एचएसवीपी अधिकारियों को कई बार सड़कों में सुधार की मांग कर चुके हैं। अधिकारी आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं कर रहे हैं। सेक्टर-12 के अशोक गुप्ता ने बताया कि सेक्टर में सड़क टूटी पड़ी हैं। कई जगह से निकल पाना भी मुश्किल हो गया है। सेक्टर-25 के अश्वनी शर्मा ने बताया कि सेक्टर-25-29 बाईपास के अलावा सेक्टर-25 की सड़क टूटी पड़ी हैं। बारिश के बाद गड्ढे और बढ़ गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन


वर्जन :
म्हारी सड़क पोर्टल पर शिकायतों का तय समय में समाधान किया जाता है। संबंधित अधिकारियों से जवाब भी मांगा जाता है। बारिश के बाद मौसम साफ होने पर सड़के व गलियों के गड्ढे भरे जाएंगे।
विज्ञापन

रमेश कुमार, चीफ इंजीनियर, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें