माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। सेक्टर-29 औद्योगिक थाना ने चौटाला रोड स्थित जोगिंद्र कॉलोनी में महिला पुष्पा के शव का पोस्टमार्टम खानपुर पीजीआई कराया है।
बबलू अपनी पत्नी पुष्पा और बेटी के साथ चौटाला रोड स्थित जोगिंद्र कॉलोनी में रहता है। वह शुक्रवार को ऑटो लेकर रोहतक सामान उतारने गया था। कमरे में उसकी पत्नी और बेटी थी। पुष्पा की मां अवधेश का आरोप है कि शाम करीब पांच बजे राहुल नाम का युवक उसकी बेटी के कमरे पर आया। उसने उसके साथ मारपीट की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया था। चिकित्सकों ने मामले को देखते हुए शव को खानपुर पीजीआई रेफर कर दिया। थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि महिला के शव का खानपुर मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारण स्पष्ट हाेंगे। पुलिस ने इसमें हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।